Tuesday, August 25, 2020

पाठ -1 हे मातृभूमि (कविता)

प्रश्न 1 भारत भूमि की चार विशेषताएं:

उत्तर : मातृभूमि की चार विशेषताएं 
1 पुण्य नाम 
2 पावन भूमि
3 श्री राम और कृष्ण जैसे पूत पैदा हुए
4 समुद्र नित्य चरण धोकर प्रणाम करता है ।

पत्र लेखन : चाचाजी द्वारा जन्मदिन पर भेजे गए उपहार हेतु धन्यवाद देते हुए चाचाजी को पत्र लिखिए।

चिराग, 
वसंत विहार,
दिल्ली।
दिनांक : 25 अगस्त, 2020

पूज्य चाचाजी,
सादर चरण-स्पर्श।

आपके द्वारा भेजा गया बधाई-पत्र और कलाई घड़ी का उपहार प्राप्त हुआ। उपहार पाकर  मुझे अत्यधिक प्रसन्नता हुई। यह प्यारी सी कलाई घड़ी मुझे बहुत ही अच्छी लगी। सच कहूँ, मैं हमेशा सोचता था कि काश! मुझे मेरे जन्म-दिन पर कोई घड़ी दे दे। आपने न जाने कैसे मेरे मन की यह इच्छा जान ली। आपके द्वारा भेजी गई यह घड़ी मेरी पढ़ाई तथा समय का सदुपयोग करने में बहुत मददगार साबित होगी। इसकी टिक-टिक की आवाज मुझे हर पल बीते हुए समय की याद दिलाएगी। इसकी सहायता से मैं समय का पाबंद बन सकूँगा।चाचाजी, इस उपहार के लिए एक बार फिर से धन्यवाद।

आदरणीया चाचीजी को सादर नमस्कार तथा दिव्या और आराध्या को स्नेह।

भवदीय
चिराग

मनुष्यता - मैथिलीशरण गुप्त

    मनुष्यता                                               -  मैथिलीशरण गुप्त  विचार लो कि मर्त्य हो न मृत्यु से डरो कभी¸ मरो परन्तु यों मरो...