Friday, March 27, 2020

मेरी बेटी आठ साल की हो गई है...



मेरी बेटी आठ साल की हो गई है...
-           डॉ. पूजा हेमकुमार अलापुरिया

आज मेरी दिति 
आठ साल की हो गई है,
थोड़ी नहीं बहुत ज्यादा ही 
समझदार हो गई है,
बात बात पर करती है मुझसे 
खट्टी मीठी नोकझोंक,
बात जो कोई हमारी पसंद ना आए उसे
तो फिर तिरछे से नैनों से वार करती है,

पापा-चाचा की बसती है जान इसमें 
डांट लगा पापा की 
हम सभी का भी हिसाब किताब पूरा कर लेती है,

फरमाइशों का लगा देती है अंबर
हमारे लिए तो ख्वाहिशों की फुलझड़ी हो गई है,
आज मेरी बेटी आठ साल की हो गई है

बहन भाई की भी क्या खूब पटती है,
इशारो-इशारो में एक दूसरे की सारी बात बनती है
लाड दुलार इतना बरसाती है उस पर
मां के प्यार से कम न कभी नजर आती है

कभी मीठा सा,
तो कभी तीखा सा
लगे दादी बुआ का प्यार
मगर फिर भी खूब उनपर लाड लड़ाती है,

आज मेरी दिति आठ साल की हो गई है।
थोड़ी नहीं कुछ ज्यादा ही समझदार हो गई है।

1 comment:

मनुष्यता - मैथिलीशरण गुप्त

    मनुष्यता                                               -  मैथिलीशरण गुप्त  विचार लो कि मर्त्य हो न मृत्यु से डरो कभी¸ मरो परन्तु यों मरो...